टॉय गन के सहारे बीच सड़क से युवक को किया अगवा, वसूली 50 लाख की फिरौती

0
624

दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी से अपने मालिक के बेटे को किडनैप कर फिरौती के रूप में 50 लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान ऋचा सभरवाल, उसकी मां अनीता, उसके बॉयफ्रेंड गुरमीत सिंह और कमल बंसल के रूप में की गई है। इस किडनैपिंग की मास्टरमाइंड ऋचा सभरवाल पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

पुलिस ने कहा कि 18 दिसंबर को शाम पौने चार बजे विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति ने पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में कॉल कर कहा कि उसके बेटे किंशुक को खिलौने वाली बंदूक की नोंक पर गाजीपुर फूल मंडी से अगवा कर लिया और 50 लाख रुपये फिरौती लेने के बाद छोड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि शालीमार बाग के निवासी किंशुक ने कहा कि वह ऋचा तथा वाहन चालक जितेंद्र फूल खरीदने गाजीपुर बाजार गए थे। ऋचा, किंशुक के पिता के बैंक्वेट पर फूल सजावट का काम करती है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जैसे ही तीनों फूल खरीदने के बाद कार में बैठे, काला जैकेट, कैप और मास्क पहने हुए एक व्यक्ति वाहन में घुस आया और उसने कार चालक पर बंदूक तान दी और उससे अशोक विहार चलने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here