द्वारका नॉर्थ में बदमाशों ने टायर पंचर बताकर रोका और लूट ली कार

0
656

नई दिल्ली। द्वारका नॉर्थ में बदमाशों ने टाचर पंचर बता कार चालक को रोका और घूंसा मारकर कार लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पीड़ित चालक 41 वर्षीय संजीव कुमार महावीर विहार का रहने वाला है और द्वारका सेक्टर चार निवासी ए. चौधरी की कार चलाता है। कार एक कंपनी में किराए पर लगी है। संजीव ने बताया कि 24 दिसंबर की रात वह मालिक के साथ गुरुग्राम द्वारका गया था। वहां से वह कार से अपने घर जा रहा था। वह डीपीएस स्कूल के पास लालबत्ती के पास रुका था, तभी दो लोगों ने कहा कि उसकी कार का टायर पंचर हो गया है। संजीव कार से उतरकर टायर देखने लगा। इस दौरान बदमाशों ने उसे घूंसा मारकर गिरा दिया और कार लूटकर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here