रूस में गूगल पर लगा 750 करोड़ का जुर्माना, प्रतिबंधित सामग्री को डिलीट न किए जाने का है कारण

0
666

रूस की राजधानी में एक अदालत ने शुक्रवार को स्थानीय कानून में प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने के लिए गूगल व मेटा पर भारी जुर्माना लगाया है। गूगल पर जहां 10 करोड़ डॉलर (करीब 750 करोड़) वहीं मेटा पर 2.7 करोड़ डॉलर (202 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है।

टैगांस्की जिला कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने बार बार प्रतिबंधित कंटेंट हटाने के आदेश की उपेक्षा की। गूगल का कहना है कि वह आदेश का अध्ययन करने के बाद अगला कदम उठाएगी।

रूसी अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार दबाव डाला है। उन पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग, हथियारों और विस्फोटकों से संबंधित सामग्री हटाने में विफल रहने का आरोप लगाया है। रूस पहले भी गूगल, फेसबुक और ट्विटर जैसी दिग्गज कंपनियों पर जुर्माना लगा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here