सीनियर सिटिजन सोसायटी प्रेमनगर द्वारा विश्व शांति एवं समृद्ध, शक्तिशाली व विकसित भारत की कामना हेतु प्रेमनगर स्थित सोसायटी परिसर में एक यज्ञ (हवन) का आयोजन किया गया।

0
1

Prem Nagar

सीनियर सिटिजन सोसायटी प्रेमनगर द्वारा विश्व शांति एवं समृद्ध, शक्तिशाली व विकसित भारत की कामना हेतु प्रेमनगर स्थित सोसायटी परिसर में एक यज्ञ (हवन) का आयोजन किया गया। यज्ञ में आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए भी प्रार्थना की गई। भारी वर्षा में भी इस अनुष्ठान में वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और देहरादून के अनेक क्षेत्रों से आए अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जुलाई माह में जन्में वरिष्ठ नागरिकों को सोसायटी की ओर से भेंट प्रदान की गईं। श्री सनातन धर्म मन्दिर प्रेमनगर के पूज्य पंo राजू उपाध्याय जी द्वारा यज्ञ को संपूर्ण किया गया।

इस मौके पर सोसायटी अध्यक्ष ए के कौल, कै० एच पी पुरोहित, डा लालिमा वर्मा, गुलशन माकिन, डी सी ध्यानी, पारुल विश्नोई, जी पी मल्होत्रा, सोमनाथ, एमएल ढींगरा, जी एल पाहवा, सूरज भाटिया, बी बी कौल, एस के चावला सहित नगर के अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

हेल्पएज इंडिया के सहयोग से आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। तीन सत्र की इस कार्यशाला में डिजिटल साक्षरता/सुरक्षा, सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दिए गए अधिकार और स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों पर हेल्पएज इंडिया के श्री कृष्ण अवतार, श्री वैभव बिष्ट एवं कु. अंकिता जी ने उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों के साथ संवाद किया, जिसके द्वारा उपस्थित सभी बुजुर्गों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस जागरण अभियान के आयोजन हेतु हेल्पेज इंडिया के प्रतिनिधियों एवं सीनियर सिटीजन सोसाइटी प्रेमनगर के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष ए के कौल, उपाध्यक्ष कैप्टन एचपी पुरोहित, सचिव गुलशन माकिन, अशोक कुमार, अर्जुन कोहली, जगनंदन शर्मा, डी सी ध्यानी, सूरज प्रकाश भाटिया, जी एल पाहवा, सोमनाथ गिरोटी, अवतार बिष्ट, संजय भाटिया, संतोष थापा सहित अधिक संख्या में मातृ शक्ति और नगर के अन्य गणमान्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here