महावीर सेवा समिति द्वारा गरीब बच्चों को जूते व लेखन सामग्री का वितरण

0
1

देहरादून/प्रेम नगर

श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में संचालित स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र के गरीब बच्चों को महावीर सेवा समिति एवं प्रेमनगर व्यापार मंडल रजिस्टर्ड द्वारा जूते व लेखन सामग्री का वितरण किया गया। केंद्र प्रभारी श्रीमती पारुल विश्नोई ने केन्द्र के बारे में बताते हुए कहा कि इस वर्ष केंद्र के सभी बच्चों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कार केंद्र में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार एवं अपनी संस्कृति का बोध कराया जाता है।

बच्चों द्वारा गाए गए मंत्र एवं गीता के श्लोक की प्रशंसा करते हुए महावीर सेवा समिति के संरक्षक श्री कीमत गुलाटी व श्री जगदीश गिरोटी ने बच्चों को धर्म परायणता की शिक्षा प्रदान करने पर केंद्र प्रभारी की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्रेमनगर व्यापार मंडल (रजि.) के अध्यक्ष श्री भूषण भाटिया ने कहा कि अपने समाज व राष्ट्र को सशक्त करने हेतु पूरे देश में इसी प्रकार के संस्कार केंद्रों की आवश्यकता है। उत्तम शिक्षा व संस्कार प्रदान करने हेतु इस केंद्र के शिक्षकों और केंद्र प्रभारी का आभार व्यक्त किया गया। बच्चों को दोनों संस्थाओं की ओर से जूते व लेखन सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर श्री कीमत गुलाटी, श्री भूषण भाटिया, के के अरोड़ा, गुलशन माकिन, पारुल विश्नोई, जगदीश गिरोटी, ए के कौल, हरीश कटारिया, अर्जुन कोहली, कप्तान पुरोहित, श्री डी सी ध्यानी, दिव्य कोहली, मनु भाटिया आदि सहित बच्चों के अभिभावक व नगर के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here