व्यापार मंडल प्रेम नगर के समस्त व्यापारियों द्वारा 77वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया 

0
153

प्रेम नगर…..हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी का महा पर्व सैकड़ों व्यापारियों की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से मनाया गया

अध्यक्ष राजेश भाटिया एवं कार्यकारणी द्वारा दो दिन पूर्व से ही जोरदार तैयारियां की गईं

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी मोहन सिंह खालसा द्वारा किया गया

मुख्य बाजार के आसपास के छोटे छोटे बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीत गायें गए एवं संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी उपस्थिति सभी व्यापारियों द्वारा खूब प्रशंसा भी की गई

मंच की शोभा बढ़ाते हुए संसद प्रतिनिधि सूरज प्रकाश भाटिया, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, ओमप्रकाश सचदेवा, चरण जीत भाटिया ,मंडी अध्यक्ष तरुण चक्रवर्ती,सभी ने अपने विचारों में एक ही बात रखी कि हम सब को मिलकर रहना चाहिए और राष्ट्रीय पर्वों को एक जुट होकर मनाया जाना चाहिए

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष राजेश भाटिया ने आए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया

 

कार्यकारणी में सेवा दे रहे मोहित ग्रोवर, अमित भाटिया, बाबू भाई, डब्बू भाटिया, किशोर लूथरा, चरण जीत भाटिया, अतुल,संजीव, बबलू दत्ता सभी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here