विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2025 पर विशेष कार्यक्रम

0
71

‘हर काम देश के नाम’

 

*विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2025*

 

देहरादून

 

उत्तराखण्ड सब एरिया और स्थानीय स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई 2025 शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सेना के जवानों के लिये “अनमास्किंग द अपील : तम्बाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना” थीम के तहत “बच्चों को तम्बाकू उद्योग के प्रभाव से बचाए” पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

 

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के आयोजन पर सैन्य अस्पताल के ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह ने तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव व बचाव के बारे में बताया।

 

कर्नल आलोक गुप्ता ने सेना के जवानों को तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों जैसे फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग और मुँह के कैंसर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी।

 

कैप्टन जितेन्द्र शर्मा, मेडिकल ऑफिसर, सैन्य अस्पताल में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर बताया कि तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है इससे हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य समस्याऐं हो रही है। जैसे मुँह का कैंसर, अस्थमा, फेफड़ों का कैंसर आदि। नशीले पदार्थों का सेवन न केवल वयस्कों में बल्कि बच्चों और किशोरों में भी देखा गया है। जिसकी वजह से अकास्मिक मृत्यु के शिकार होते हैं।

 

मिलिट्री डेंटल कोर, देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल राजशेखर ने बताया की आजकल तम्बाकू का सेवन करने से मुँह का कैंसर आम होता जा रहा है। इसके लक्षणों में होंठ या मुँह में घाव शामिल है जो दो सप्ताह से अधिक समय तक ठीक नहीं होते हैं। अन्य लक्षणों में मुँह में सफेद या लाल धब्बे, ढीले दांत, मुँह में दर्द या कान में दर्द शामिल है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो तुरंत डॉक्टर या दंत चिकित्सक से परामर्श करें।

 

इस अवसर पर स्टेशन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने एक स्वास्थ्य प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस लेक्चर में 06 ऑफिसर, 25 जे.सी.ओ., 96 जवान उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

The post विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2025 पर विशेष कार्यक्रम appeared first on Punjab Times.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here