जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सर्वे चौक स्थित विकास भवन में क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत के परिसमन के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की गई।

0
105

देहरादून

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सर्वे चौक स्थित विकास भवन में क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत के परिसमन के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की गई। आज विकासखंड चकराता, सहसपुर, रायपुर अंतर्गत प्राप्त अपातियों पर सुनवाई की गई।

 

त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के रपश्चात् कुछ नये नगरीय निकायों के गठन अथवा सीमा विस्तार के कारण कुछ ग्राम पंचायत क्षेत्र नगरीय निकायों में सम्मिलित किए गए है। इसी प्रकार वर्ष 2019 में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के फलस्वरूप कतिपय नई ग्राम पंचायतें भी गठित की गई है।

कतिपय ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त होने एवं कतिपय ग्राम पंचायतों के अस्तित्व में आने के कारण कुछ क्षेत्र एवं कतिपय ग्राम पंचायतों के अस्तित्व में आने के कारण कुछ क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र भी प्रभावित हुए है, उक्त परिसमन के संबंध में विस्तार से आपत्तियों पर सुनवाई की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल सहित संबंधित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—-0—

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here