विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर बिहारी महासभा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

0
96

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बन्नू स्कूल ग्राउंड में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर बिहारी महासभा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी को विश्वकर्मा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के शिल्पकारों और कर्मकारों तथा भोजपुरी लोक गायिका कल्पना पटवारी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में बिहार का अहम योगदान है। इस अवसर पर उन्होंने बिहारी महासभा के पदाधिकारियों को आयोजन के लिए बधाई भी दी।

 

इस अवसर निर्वतमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अध्यक्ष ललन सिंह, सचिव चंदन कुमार झा, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार, सतेंद्र सिंह, विनय कुमार, गणेश साहनी, अमरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, शशिकांत गिरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here