पूर्वी दिल्ली लोकसभा से सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
124

नई दिल्ली

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत घोंडा विधानसभा क्षेत्र में पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली वासियों से 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व अपने मताधिकार का प्रयोग करने और विकसित भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here