देहरादून/प्रेम नगर
*विश्व दुग्ध दिवस* के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान एवं सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मन्दिर ट्रस्ट, प्रेमनगर के सौजन्य से आयोजित समारोह में 4 दुग्ध डेयरी स्वामियों, 15 गऊ पालकों और पशु प्रेमी संगठन कार्यकर्ता श्री आलोक आहूजा, जगदीश गिरोटी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डेयरी स्वामी श्री जी एल वासन जी द्वारा की गई। प्रेमनगर मंदिर में संचालित महर्षि वाल्मीकि संस्कार केन्द्र के बच्चों की भी सहभागिता रही। संस्थान व मंदिर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने पशुओं के प्रति क्रूरता समाप्त करने का आहवान किया। सड़कों पर बेसहारा छोड़े जा रहे

पशुओं के प्रति सहानुभूति रखते हुए पशु पालकों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। अंत में अमृत रूपी पौष्टिक दूध का प्रसाद वितरित किया गया।



