विधायक निधि बढ़ाये जाने पर ग्राम्य विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यों का जताया आभार, कहा-लंबे समय से विधायकों की थी माँग

0
126

गैरसैंण

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि में बढ़ोतरी की गई है। विधायकों को पूर्व में मिलने वाली विधायक निधि की राशि जो ₹3.75 करोड़ मिलते थे, उसे बढ़ाकर 5 करोड कर दिया गया है।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक निधि को बढ़ाने का अनुरोध किया जा रहा था। मंत्री जोशी ने इस बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रीमंडल के समस्त सदस्यों का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here