- देहरादून
रिफाइनरी समिति द्वारा आज दिन रविवार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सफल प्रयास देखने को मिला।
रिफाइनरी समिति,सर्राफा मंडल देहरादून द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक चला| इस कार्येक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्राफा मण्डल देहारादून के अध्यक्ष श्री सुनील मेसन जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर/कार्यक्रम की शुरुवात की गई| *दीप प्रज्वलित करने हेतु डाट मंदिर से मशाल रूपी ज्योति संयो कर लाई गई।* तत्पश्चात सर्राफा मंडल देहरादून के अध्यक्ष सुनील मेंसौन द्वारा सभी आये हुए गणमान्य एवं विशेष तौर पर श्री महंत इंदरेश हॉस्पिटल से आयी टीम का स्वागत किया गया| सुबह से ही रक्तदान हेतु आम जनमानस स्वेच्छा अनुसार भाग लेते हुए नज़र आये एवं शाम होते होते 82 यूनिट ब्लड इकत्रित किया गया एवं सूंदर भन्डारे का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष सुनील मेंसन द्वारा सभी डोनर्स का आभार प्रकट किया|श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल की सम्पूर्ण टीम का भी विशेषतन आभार प्रकट किया गया जिन्होंने सम्पूर्ण शिविर में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया| जिसमे मुख्य प्रबन्धक मोहित चावला जी का विशेष आभार व्यक्त किया गया|
मीडिया प्रभारी डा देवेन्द्र ढल्ला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी प्रयास गणेश उत्सव मंडल वाम रिफाइनरी समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयोजित रूप से सम्पन्न करवाया गया।
सफल कार्यक्रम हेतु सर्राफा मण्डल देहरादून,युवा सर्राफा मण्डल देहरादून, स्वर्णशिल्पी समिति,रिफाइनरी समिति,एरिया सेक्रेटरी टीम के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट किया गया। सर्राफा मंडल देहरादून से अध्यक्ष सुनील मेसोन, उपाध्यक्ष अनूप बडोनी, सह सचिव शेख इकबाल हुसैन, कोषाध्यक्ष सचिन कर्णवाल, जॉइंट ट्रेजरार अखिलेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी डा देवेन्द्र ढल्ला, सचिव प्रीतपाल बेदी, आई टी अध्यक्ष संतोष माने,सचिव दीपक कांबळे| छेत्र सचिव टीम से नीरज वर्मा, सुदेश लूथरा| युवा सर्राफा मंडल से सचिव कुमार गौरव रस्तोगी, कोषाध्यक्ष गौरव रस्तोगी आदि उपस्थित हुए।


