मुख्यमंत्री ने आई. ए. एस. और आई. पी. एस. अधिकारियों को कहा : राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए हर संभव कोशिश करो

0
56

पंजाब

अधिकारियों को चौकस रहने के लिए कहा जिससे लोग दीवाली का त्योहार धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मना सकें

रौशनियों के त्योहार पर आई. ए. एस. और आई. पी. एस. अधिकारियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं

चंडीगढ़……..पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को आई. ए. एस. और आई. पी. एस. अधिकारियों को राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए सख़्त मेहनत करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने दीवाली के शुभ मौके पर अधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि यह अधिकारी राज्य सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं और इनको पंजाब की तरक्की और इसके लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए अपनी ड्यूटी मेहनत और तनदेही के साथ निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाना समय की ज़रूरत है। भगवंत मान ने राज्य के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई और कहा कि उनकी सरकार ने इस नेक कार्य के लिए पहले ही कार्यवाही शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों की बारी है कि वह यह यकीनी बनाएं कि राज्य को उच्च विकास की राह पर डाला जाये जिससे हमारे महान स्वतंत्रता संग्रामियों के सपने पूरे किये जा सकें। उन्होंने उम्मीद अभिव्यक्त की कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर अधिकारी अपनी पूरी क्षमता लगागा। भगवंत मान ने दीवाली के मौके पर अधिकारियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को चौकस रहने का न्योता भी दिया जिससे लोग रौशनी के इस त्योहार को पूरी धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मना सकें। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए पूरी सावधानी इस्तेमाल करनी चाहिए और अगर कोई ऐसा हादसा होता है तो जान-माल के नुकसान को कम से कम करने के लिए प्रयास किये जाएं। भगवंत मान ने अधिकारियों को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि दीवाली की रात को किसी भी तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से निपटने के लिए राज्य भर के अस्पतालों को चौकस रहना चाहिए।

——

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here