ऊर्जा मंत्री 08 व 09 सितम्बर को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

0
76

हिमाचल

पांवटा साहिब – बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 08 व 09 सितम्बर 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री पांवटा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न उद्घाtटन, शिलान्यास तथा जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 08 सितंबर को प्रातः 10 बजे नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड न0 1 में पार्क का शिलान्यास करेंगे तथा प्रातः 11 बजे नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड न0 2 में पार्क का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11.30 बजे नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड न0 3 में पार्क का शिलान्यास करेंगे।ऊर्जा मंत्री दोपहर 01.00 बजे नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड न0 4 में पार्क का शिलान्यास करेंगे।इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री दोपहर 01.30 बजे नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड न0 5 में पार्क का शिलान्यास करेंगे तथा दोपहर 02.30 बजे नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड न0 6 में पार्क का शिलान्यास करेंगे।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री 09 सितंबर 2022 को प्रातः 10.50 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजपुर से नव स्तरोन्नत राजकीय माध्यमिक पाठशाला राजपुर का शुभारंभ करेंगे तथा प्रातः 11.00 बजे उप-तहसील राजपुर का शुभारंभ एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगे।इसके पश्चात, ऊर्जा मंत्री दोपहर 02.30 बजे उप-तहसील खोड़ोवाला का शुभारंभ करेंगे तथा दोपहर 03.00 बजे नए भवन एवम् मार्ग सब-डिवीजन खोड़ोवाला का शुभारंभ एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

 

-०-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here