देहरादून वन प्रभाग के झाझरा रेंज के अंतर्गत बंसीवाला क्षेत्र में किया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान

0
46

देहरादून

Clean and Green Environment Society द्वारा देहरादून वन प्रभाग की झाझरा रेंज के अंतर्गत बंसीवाला क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया। लगाए गए वृक्षों में आंवला, अमरूद, बांस, शीशम, बहेड़ा, आम, कचनार इत्यादि वृक्ष शामिल किए गए।

वर्ष 2022 में Clean and Green Environment Society द्वारा किया गया यह पांचवा वृक्षारोपण अभियान है। इससे पिछले अभियान विकासनगर के दुर्गम स्थानों में स्थित 6 सरकारी विद्यालयों तथा मेहुवाला के तिरुपति एन्क्लेव, पीपीसीएल कॉलोनी , हर्रावाला में सम्पन्न किये गए थे। उक्त वृक्षारोपण अभियान में समिति के सदस्यों के साथ साथ झाझरा वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी, जितेंद्र सिंह गुसांईं तथा वन प्रभाग की समस्त टीम ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। वन क्षेत्राधिकारी द्वारा समिति द्वारा लगातार किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रमों की सराहना की और वन विभाग द्वारा हर संभव मदद किये जाने का आश्वासन दिया गया। बंसीवाला क्षेत्र में नदी के किनारे किनारे शीशम के वृक्षों को लगाया गया और जंगल के अंदर के एक कोने में केवल बांस के वृक्षों का रोपण किया गया। जंगली जानवरों के लिए फलदार वृक्ष जैसे आँवला, बहेड़ा, आम, अमरूद जैसे वृक्ष लगाए गए ताकि जंगली जानवर जैसे बंदरो को जंगल मे ही भोजन की प्राप्ति हो और उनका शहरी क्षेत्रों में आवागमन ना होने पाए।

समिति द्वारा इस वर्ष समिति द्वारा 1500 से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त वृक्षारोपण अभियान में झाझरा रेंज के उप वन क्षेत्राधिकारी, जगदीश चंद्र जोशी, वन दरोगा, मीनाक्षी, रेणु जोशी, वन बीट अधिकारी, नूतन, वन आरक्षी ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समिति को पुनः झाझरा रेंज के अन्य क्षेत्रों में वृक्षारोपण करने का न्योता दिया, जिसे समिति द्वारा फलदार वृक्षो को झाझरा रेंज में लगाये जाने हेतु स्वीकार किया।

इस वृक्षारोपण अभियान में Clean and Green Environment समिति के अध्यक्ष, राम कपूर, उपाध्यक्ष, रंदीप अहलूवालिया, सचिव, जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष, शम्भू शुक्ला, संयोजक, नितिन कुमार, सह संयोजक, अमित चौधरी व दीपक वासुदेवा, मंजुला रावत, सोनिया, सुमित खन्ना, राज, मनीष गुलाटी, सनी कुमार तथा झाझरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह गुसाईं के साथ साथ झाझरा रेंज की समस्त टीम उपस्थित रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here