12 से 14 आयु वर्ग के लिए 01 स्थान पर आयोजित किया जाएगा कॉविड -19 टीकाकरण

0
66

पांवटा साहिब

पांवटा साहिब………. खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. के एल भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 12 से 14 आयु वर्ग के लिए भी 13 अगस्त 2022 को 01 स्थान पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के मेडिकल सिविल अस्पलात पांवटा साहिब द्वारा कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. के एल भगत ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here