बद्रीपुर में प्रधान पद तथा मुगलावाला करतारपुर में उप-प्रधान पद हेतु उप-चुनाव आयोजित-विवेक महाजन

0
77

हिमाचल

पांवटा साहिब – उप मंडल अधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने बताया कि विकास खण्ड पांवटा साहिब में ग्राम पंचायत बद्रीपुर में प्रधान पद के लिए व ग्राम पंचायत मुगलावाला करतारपुर में उप-प्रधान पद हेतु उप-चुनाव आज प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक करवाया जा रहा है। जिनके परिणाम भी सम्बन्धित पंचायत घरों में आज सायं घोषित कर दिए जाएंगे।

उन्होंने ने बताया कि उनके द्वारा मतदान केन्द्रों का जायजा लिया गया इस दौरान उनके साथ डी.एस.पी. वीर बहादुर, खण्ड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here