पांवटा साहिब के यमुना विहार में आयोजित किया गया पौधा रोपण कार्यक्रम

0
81

पांवटा साहिब

पांवटा ………. उपमण्डल अधिकारी विवेक महाजन की अध्यक्षता में गत दिनों आयोजित बैठक में पौधा रोपण के लिए यमुना तट के साथ लगते यमुना विहार को चिन्हित किया गया था। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आज यमुना विहार में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान यमुना विहार में यमुना तट पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर उपमंडल स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पौधा रोपण कर इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

इस के अतिरिक्त विभिन्न समाजसेवी संस्थाएँ हरि यमुना सहयोग समिति पांवटा साहिब, क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा, हिमोत्कर्ष, रोटरी क्लब, प्रेस क्लब, आशावर्कर, आँगनवाडी वर्कर, विभिन्न स्वयं सहायता समूह ने भी इस पौधारोपण अभियान में शामिल होकर यमुना तट पर पौधा रोपण किया ।

इस दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर तथा नगर पालिका परिषद के पार्षद, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष राजेन्द्र तिवारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ० के०एल० भगत, बाल विकास पियोजना अधिकारी रूपेश तोमर, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवम् कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here