राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 02 अगस्त को 18 से अधिक आयु वर्ग को 04 स्थानों पर कॉविड-19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाया जाएगा

0
79

पांवटा साहिब

राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 02 अगस्त को 18 से अधिक आयु वर्ग को 04 स्थानों पर कॉविड-19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाया जाएगा

पांवटा साहिब – खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. के एल भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 18 से अधिक आयु वर्ग को 02 अगस्त 2022 को 04 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 02 अगस्त 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतोन, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, मोबाइल टीम पांवटा साहिब 1बी ई ई द्वारा कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवार्य होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here