कुलतार सिंह संधवां की ओर से महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के मौके पर पंजाब विधान सभा में श्रद्धांजलि भेंट

0
123

पंजाब

चंडीगढ़…पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 183वीं बरसी पर इस महान नेता को पंजाब विधान सभा में श्रद्धा-सुमन भेंट किए हैं। उन्होंने विधान सभा में महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर पर फूल अर्पित किए।

संधवां ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह महान सिख शासक थे, जिन्होंने अलग-अलग मिसलों को एकत्र करके विशाल और खुशहाल सिख राज की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि शेर-ए-पंजाब ने अपने राज में सरबत के भले की अरदास के अधीन एक ऐसा पृथक राज स्थापित किया जहाँ हिंदु, सिख, मुसलमान सब प्यार से मिलकर रहते थे। उस दौर में सभी धर्मों के लोगों का आपसी भाईचारा एक मिसाल थी। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की इसी ख़ासियत के कारण सिख राज की तारीफ आज भी हर तरफ़ होती है।

———

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here