पुलिस जवानों ने श्रद्धालुओं के खोये बैग को 50,000 रु0 की नगदी के साथ लौटाया वापस

0
79

थाना हर्षिल के चीता ड्यूटी पर नियुक्त जवान कुलदीप तोमर व सुरेन्द्र सिंह रावत को ड्यूटी के दौरान गंगोत्री नेशनल हाईवे, हर्षिल पर 01 बैग(जिसमें 02 पर्स, लगभग 50,000 रु0 की नगदी व अन्य जरुरी कागजात थे) पडा मिला। जवानों द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये बैग मे कागजो पर लिखे मोबाईल नं0 पर सम्पर्क किया गया तो बैग पानीपत, हरियाणा निवासी श्रद्धालु विपिन यादव का था। पुलिस कर्मियों द्वारा बैग को सभी सामान व नगदी के साथ वापस किया गया। श्रद्धालु द्वारा बताया गया कि “हम गंगोत्री धाम यात्रा पर जा रहे थे, इस दौरान रास्ते मे हमारा यह बैग कहीं खो गया था, हम लोग काफी परेशान थे व बैग को इधर-उधर तलाश रहे थे, इतने में आपका फोन आ गया तथा हमें हमारा बैग वापस मिल गया”। श्रद्धालुओं द्वारा जवानों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here