कोटद्वार में आयोजित होगी उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक

0
80

कोटद्वार।

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक 29 मई को मोटाढाक,कोटद्वार में आयोजित होगी । संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने बताया कि उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार 29 मई को प्रातः 10 बजे इंटर कॉलेज मोटाढाक,कोटद्वार में संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

बैठक में जनपदवार सदस्यता, कोरोना काल की सदस्यता शुल्क में छूट, विगत 8 अप्रैल को शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में संगठन द्वारा उठाई समस्याओं के समाधान की प्रगति पर चर्चा एवं संघ के प्रांतीय अधिवेशन व प्रांतीय चुनाव की तिथियों पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में समस्त प्रदेश पदाधिकारी एवं जनपदों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here