सहकारी बैंक घोटाले के पर्दाफाश को घोटालेबाजों के बैंक खातों की हो जांच- मोर्चा    

0
79

विकासनगर

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के सहकारी बैंकों में 423 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती,  जिसमें देहरादून की 61, अल्मोड़ा व उधम सिंह नगर द्वारा परिणाम घोषित किया गया | उक्त  भर्तियों/ नियुक्तियों में जनपद देहरादून में जमकर धांधली हुई |  उक्त  सहकारी बैंक घोटाले में शामिल बैंक अध्यक्ष के साथ-साथ अधिकारियों/ कर्मचारियों तक के तार इस घोटाले से जुड़े हैं, मोर्चा के पास इनके तमाम बैंक खातों से जोड़ी जानकारियां हैं, जिसमें उनके द्वारा अपने बैंक खातों के माध्यम से एक पद 10 से लेकर 15 लाख रुपए तक बेचा गया| इनके  बैंक खातों में हुए लेनदेन की जानकारी मोर्चा द्वारा जुटाई गई है |

हैरानी की बात है कि इन घोटाले बाजों ने अपने रिश्तेदारों के साथ- साथ बैंक में कार्यरत अधिकारियों/ कर्मचारियों के रिश्तेदारों/ परिजनों से ये मोटी रकम हासिल कर नियुक्ति दी| बड़े दुर्भाग्य की बात है कि कई -कई वर्षों से इन बैंकों में कार्यरत (संविदागत) कर्मचारियों एवं काबिल युवाओं को दरकिनार कर पैसे वाले लोगों को नौकरी दी गई है | हाल ही में ज्ञात हुआ है कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी है, मोर्चा उस जांच रिपोर्ट में इन तमाम घोटाले बाजों के  खातों में माह जनवरी 2022 से  15 अप्रैल 2022 तक इनके समस्त बैंक खातों में हुए लेनदेन को भी जांच रिपोर्ट में शामिल कराने एवं उक्त मामले की विजिलेंस जांच को लेकर शीघ्र ही सहकारिता मंत्री श्री धन सिंह रावत से मुलाकात करेगा |                 मोर्चा सिफारिश विहीन व काबिल युवाओं का शोषण नहीं होने देगा | पत्रकार वार्ता में- अमित जैन व सुशील भारद्वाज मौजूद |

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here