कुलीन सिखों के साथ-साथ संघर्षरत किसानों के साथ भी बैठक करें मोदी : बीबी राजविंदर कौर राजू

0
92

पंजाब

ऐसे ‘बाबे’ और ‘बाबू’ किसान आंदोलन के दूसरा चरण को नहीं रोक पाएंगे : महिला किसान यूनियन

कहा, प्रधानमंत्री संयुक्त किसान मोर्चा से किए लिखित वादों को तत्काल पूरा करें

चंडीगढ़……… महिला किसान यूनियन की अध्यक्ष बीबी राजविंदर कौर राजू ने पिछले कुछ महीनों से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने आवास पर पंजाब और दिल्ली समेत देश-विदेश से प्रमुख धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक सिख हस्तियां, पूर्व नौकरशाहों और प्रमुख सिख उद्योगपतियों के साथ बैठकें करने पर तंज कसते हुए कहा कि एक दशक से सत्ता पर आसीन मोदी ने किसानों की भलाई के लिए देश के संघर्षरत किसानों के साथ एक भी ऐसी सीधी बैठक नहीं की है। नतीजतन, संयुक्त मोर्चा से जुड़े देश के खेतिहर और मेहनतकश खेत मजदूरों में भारी रोष और आक्रोश है।

एक बयान में यह विचार व्यक्त करते हुए महिला किसान यूनियन की अध्यक्ष बीबी राजविंदर कौर राजू ने कहा कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक किसान आंदोलन को धोखाधड़ी से स्थगित करवाने के किए गए लिखित समझौते के एक भी खंड को पूरा नहीं किया है। इसके विपरीत, मोदी सरकार ने आशीष मिश्रा और उनके पिता, केंद्रीय मंत्री टेनी मिश्रा की खुद खुलेआम मदद की और यूपी सरकार से करवाई, जिन पर लखीमपुर खीरी (यूपी) में निहत्थे किसानों को उनकी जीप के नीचे कुचलने का आरोप है।

महिला किसान नेता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र की भाजपा सरकार से उनकी मांगों को स्वीकार न करने को लेकर किसान आंदोलन का दूसरा चरण शुरू करने की चेतावनी पहले ही दी हुई है, इसलिये किसानों का गुस्सा देख प्रधान मंत्री इस संभावित आंदोलन को विफल करने के लिए एक राजनीतिक चाल चल रहे हैं। वह पार्टी की लिखी पटकथा पर ही व्यक्तिगत इच्छाएँ रखने वाले पंजाब और दिल्ली सहित विदेशों से कुछ सामाजिक और धार्मिक हस्तियों, बाबियों, पूर्व नौकरशाहों सहित कुछ व्यापारियों को अपने घर आमंत्रित कर रहे हैं ताकि वे भविष्य के किसान आंदोलन को किसी भी तरह का बाहरी समर्थन देने के लिए आगे न आएं।

मोदी की उक्त शतरंजी साजिश की ओर इशारा करते हुए किसान नेता बीबी राजू ने कहा कि मेहनतकश किसानों और श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष की उग्र हवाओं के सामने ऐसे ‘बाबे’ और ‘बाबू’ लोग ताश के पतों की तरह ढेर हो जाएंगे क्योंकि सभी क्षेत्रों के लोग पहले की तरह स्पष्ट विवेक के साथ हर तरफ से किसान आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने के लिए तैयार बैठे हैं इससे केंद्र की भगवा पार्टी का सारा हिसाब-किताब फेल होगा और भ्रम टूट जाएगा। बीबी राजू ने एक चेतावनी में मोदी सरकार को कहा कि किसान मोर्चा की सभी मांगों को तुरंत स्वीकार करें और आंनदाता को दूसरे चरण का आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर न करें।

‘किसान समृद्ध तो देश मजबूत’ के नारे लगाने मोदी को महिला नेता बीबी राजू ने सलाह दी कि वह अपने अधीनस्थ नौकरशाहों, अनुभवहीन नेताओं और कृषि कार्य-रहित मंत्रियों के चंगुल से बाहर आएं और संयुक्त किसान मोर्चा के साथ किए गए लिखित समझौते की सभी शर्तों को तत्काल पूरा करें और कृषि क्षेत्र के बेहतर विकास और मेहनतकश लोगों के व्यापक विकास के लिए किसान मोर्चा के मान्यता प्राप्त नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठकें करके पूर्व में भाजपा सरकारों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों पर किए गए जघन्य व्यवहार और घावों को भरने का प्रयास करें।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here