मौसम की चेतावनी….

0
129

देहरादून

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा ने अवगत कराया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 21 अप्रैल 2022 को अपराह्न 01 बजे पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों तथा मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ वर्षा/आकाशीय बिजली/ओलावृष्टि/झक्कड़ (60-70 कि0मी0/घंटा से बढ़ कर 80 कि0मी0/घंटा तक) की संभावना व्यक्त की गयी है।

उन्होंने संबंधित समस्त विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की सेवाओं को तत्पर रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि आपदा की स्थिति में प्रतिवादन का उच्च स्तर एवं सभी विभाग आपस में समन्वय बनाते हुए कार्यवाही करेंगे व जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून के दूरभाष नं0 0135-2726066 (टोल फ्री नं0-1077) पर भी सूचना से तत्काल अवगत करायेंगे।

–0–

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here