खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिह तोमर ने आज शिलाई विधान सभा क्षेत्र में दो स्तरोन्नत किए गए स्कूलों का लोकार्पण किया।

0
90

हिमाचल

कांडो दुगाना में जनसभा को सम्बोधित भी किया, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांडो दूगाना को स्तरोन्नत कर जनता को समर्पित किया। काफ़ी समय से लम्बित इस माँग को मुख्यमंत्री से घोषणा करवाई और एक महीने के अंदर लोकार्पण किया।

उन्होंने यहाँ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मिलने पर लोगों द्वारा किए गए स्वागत अभिनंदन के लिए अनेक अनेक धन्यवाद किया।

उन्होंने समस्त कांडो दुगाना पंचायत को इस विद्यालय शुभारम्भ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

इस के अतिरिक्त उन्होंने आज ग्राम ठोंठा में उन्नत किए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का लोकार्पण भी किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को यहाँ की जनता को समर्पित किया गया जो की राजकीय उच्च विद्यालय से उन्नत किया गया है।

उहोंने कहा कि यह लम्बे समय से यहाँ के लोगों की अधूरी माँग थी। जिसके लिए उन्होंने यहाँ की जनता को ढेरों शुभकामनाएँ व बधाई दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here