सीनियर सिटीजन सोसायटी प्रेम नगर द्वारा अनुग्रह संस्था के सहयोग से वृद्धजनों के लिए आज एक वर्कशॉप का आयोजन

0
117

देहरादून…सीनियर सिटीजन सोसायटी प्रेम नगर द्वारा अनुग्रह संस्था के सहयोग से वृद्धजनों के लिए आज एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड

आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टर श्री मन्नत मारवाह ने समग्र स्वास्थ्य पर, डॉक्टर गरिमा पांडे जी द्वारा फिजियोथेरेपी एवं उत्तराखंड गवर्नमेंट की योग ब्रांड एंबेसडर दिलप्रीत कौर जी ने अपने योग प्रदर्शन द्वारा इसके लाभ बताए।

उपस्थित लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु प्रश्न पूछे।
इस अवसर पर संस्था महासचिव गुलशन माकिन, अध्यक्ष ए के कौल, के. एच पी पुरोहित, सीएस कन्याल, रसिक भाटिया, जीएल अरोड़ा, नीरज अरोड़ा, बीबी कौल, जीएल पाहवा, सोमनाथ गिरोटी, सुरेंद्र चावला, अश्विनी खुराना, शेखर सहित अनेक बुजुर्ग महिलाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here