पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा 15वीं विधानसभा भंग करने के लिए राज्यपाल को सिफारिश

0
187

मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब

पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा 15वीं विधानसभा भंग करने के लिए राज्यपाल को सिफारिश

मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान समग्र विकास और शांति बनाए रखने के लिए कैबिनेट साथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लोगों का धन्यवाद

नई सरकार द्वारा उनकी सरकार के लोक-हितैषी फ़ैसले लेना जारी रखने की उम्मीद

चंडीगढ़…….पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा आज 15वीं पंजाब विधानसभा को भंग करने के लिए राज्य के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित को सिफ़ारिश करने की मंज़ूरी दे दी गई है।

इस सम्बन्धी फ़ैसला आज सुबह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता अधीन उनके सरकारी आवास पर हुई वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग के दौरान लिया गया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 की धारा (2) की उप-धारा (बी) के अनुसार राज्य विधानसभा को भंग करने के लिए अधिकृत हैं। यह कदम एक संवैधानिक आवश्यकता के तौर पर अब 16वीं पंजाब विधानसभा के गठन के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा।

मीटिंग के अंत में मुख्यमंत्री ने मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में समग्र विकास और अमन-शांति को कायम रखने के लिए अपने सभी कैबिनेट साथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने आने वाली सरकार को भी बधाई दी और आशा अभिव्यक्त की कि नई सरकार लोगों से किए गए वादों को पूरी गंभीरता से लागू करेगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि उनकी सरकार द्वारा जनहित में लिए गए फ़ैसलों जैसे कि बिजली दरों में कटौती, तेल पर वैट घटाने के अलावा रेत-बजरी के रेट घटाने आदि को अगली सरकार द्वारा भी जारी रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here