केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- बीरेन सिंह ने रोके भ्रष्टाचार और हिंसा के गोल

0
67

मणिपुर में पहले चरण का विधानसभा सोमवार को खत्म हो चुका है। अब दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा नेता भी मणिपुर में लगातार चुनावी जनसभाएं कर माहौल बना रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंगलवार को राज्य के थौबल जिले में एक जनसभा की। अमित शाह ने इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के कार्यकाल की जमकर तारीफ की।

शाह ने कहा कि बीते पांच सालों में बीरेन सिंह ने मणिपुर का विकास सुनिश्चित किया है। उनकी सरकार राज्य में शांति भी लाई। शाह ने कहा कि बीरेन सिंह जी पहले फुटबाल खेला करते थे। इन्हें गोल रोकना भी आता है और गोल करना भी आता है। इन्होंने भ्रष्टाचार और हिंसा के गोल को रोकने का काम किया है और शांति, विकास और समृद्धि के गोल को गोल में दागने का काम भी किया है।

कांग्रेस पर निशाना

शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 सालों में कांग्रेस राज्य में एम्स नहीं बना सकी। हमने सरकार बनने पर जल्द ही एम्स बनाने का एलान किया है। शाह ने आगे कहा कि 2017 से पहले राज्य में एक भी महिला पुलिस थाना नहीं था। आज, हर जिले में महिला थाना है।

शाह ने कहा कि मणिपुर में रेलवे लाइन भी नहीं थी, लेकिन हम 12 हजार करोड़ रुपये खर्च कर मणिपुर को रेलवे के नक्शे पर लेकर आए। शाह ने आगे कहा कि यहां पर सिर्फ एक नेशनल हाइवे था। अब यहां कईं नेशनल हाइवे बन गए हैं। 16 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत से यहां नई सड़कें बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here