राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 14 फरवरी को 01स्थान पर कॉविड-19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाया जाएगा

0
105

15 से 18 आयु वर्ग के लिए 05 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा कॉविड -19 टीकाकरण

पांवटा साहिब – खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 14 फरवरी 2022 को 01 स्थान पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए भी 14 फरवरी 2022 को 05 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि 14 फरवरी 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया 14 फरवरी 2022 को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाँदनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक टोका नगला, राजकीय उच्च पाठशाला किशनपुरा, ग्लोबल एकेडमी, बी के डी स्कूल पांवटा साहिब इन सभी स्थानों में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here