घरेलू सहायिका से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
689

नई दिल्ली। विजय विहार इलाके में घरेलू सहायिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप फैक्ट्री मालिक और उसके दो साथियों पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता विजय विहार स्थित उमेश कुमार के घर में घारेलू सहायिक है। उमेश की बवाना इंडस्टियल एरिया में बर्तन की एक फैक्ट्री है। बताया जाता है कि गुरुवार को पीड़िता उसके घर पर काम करने के लिए आई हुई थी। तभी उमेश और उसके दोस्तों सुनील और वंश ने पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घर आकर घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद विजय विहार थाने के एसएचओ अनुज अग्रवाल की टीम ने आरोपितों को शुक्रवार को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here