दिल्ली के हरिनगर में कार के अंदर महिला से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

0
64

पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में एक महिला से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते सोमवार तड़के तीन बजे महिला ने एक अज्ञात व्यक्ति को उसे उसके रिश्तेदार के यहां पहुंचाने को कहा था। कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था और महिला व्यक्ति के साथ सागरपुर से कार में बैठी थी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने बताया कि उन्होंने निहाल विहार इलाके में सुनसान जगह पर कार रोककर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस के अधिकार क्षेत्र को लेकर भ्रम की स्थिति थी क्योंकि कार कई इलाकों से गुजरी थी। हालांकि, इसे जल्द सुलझा लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here