मध्य कमान अलंकरण समारोह 2026, देहरादून में सम्पन्न

0
2

*‘हर काम देश के नाम’*

 

*मध्य कमान अलंकरण समारोह 2026, देहरादून में सम्पन्न*

देहरादून

मध्य कमान अलंकरण समारोह 2026* का आयोजन *क्लेमेंट टाउन, देहरादून* में गरिमामय सैन्य परंपराओं के साथ किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के कर्मियों एवं यूनिटों को उनके *शौर्य, विशिष्ट सेवा और व्यावसायिक उत्कृष्टता* के लिए सम्मानित किया गया।

इस समारोह की अध्यक्षता *लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता,* जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, *मध्य कमान,* ने की। उन्होंने परिचालन एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु पुरस्कार प्रदान किए।

समारोह के दौरान कुल *26 वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदक* प्रदान किए गए, जिनमें *तीन युद्ध सेवा मेडल, 13 सेना मेडल (वीरता), 4 सेना मेडल (विशिष्ट सेवा)* तथा *6 विशिष्ट सेवा मेडल* शामिल थे। इसके अतिरिक्त, *28 यूनिटों* को उनकी उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता एवं निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए *जीओसी-इन-सी, मध्य कमान यूनिट प्रशस्ति पत्र* प्रदान किए गए।

इसके अलावा, मध्य सेना कमांडर द्वारा *सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के लिए उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं* तथा *’स्वच्छ एवं हरित’ पहलों* में उल्लेखनीय योगदान के लिए *19 सूर्य ट्रॉफियाँ* भी प्रदान की गईं।

सभा को संबोधित करते हुए मध्य सेना कमांडर ने राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सैनिकों के परिवारजनों एवं *वीर नारियों* के त्याग और सहयोग की सराहना की। उन्होंने मध्य कमान के सभी रैंकों एवं नागरिक कर्मचारियों की *परिचालन तत्परता, प्रशिक्षण और पेशेवर दक्षता* की प्रशंसा की।

यह समारोह मध्य कमान की उस गौरवशाली परंपरा को सुदृढ़ करता है, जो उत्कृष्टता को सम्मानित कर भारतीय सेना के मूल्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाती है।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here